बौंसी में ट्रक पलटने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, कनीय अभियंता ने चालक पर दर्ज कराई प्राथमिकी

छर्री लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, विभाग को हुआ लाखों का नुकसान; बौंसी थाने में मामला दर्ज

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका
बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से विद्युत विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है। इस घटना को लेकर विद्युत कनीय अभियंता द्वारा ट्रक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 जून 2025 को एक छर्री लदा ट्रक भागलपुर-दुमका रोड पर स्थित पाठक पुल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आकर एक रेल पोल और एक पीएससी पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उससे जुड़े दो अन्य पोल झुक गए।

इस दुर्घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कनीय अभियंता ने इस संबंध में बौंसी थाना में लिखित आवेदन देकर ट्रक और उसके चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बौंसी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और क्षति का आकलन विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही, जिसे अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083587
Users Today : 9
Users Yesterday : 25