समस्तीपुर में रेड रिबन क्लब द्वारा जिला स्तरीय पीयर एजुकेटर्स को प्रशिक्षण, प्रतिभागियों को मिला सम्मान

GMRD कॉलेज मोहनपुर में आयोजित कार्यक्रम में संवाद, क्विज और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

समस्तीपुर। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में जी.एम.आर.डी. कॉलेज, मोहनपुर के रेड रिबन क्लब द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय पीयर एजुकेटर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के गोल्डन जुबली सभागार में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री असीम कुमार झा एवं श्री सत्यम कुमार उपस्थित रहे। संवादात्मक शैली में हुए इस प्रशिक्षण सत्र में छात्र-छात्राओं को एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य शिक्षा और नेतृत्व कौशल पर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप पांच प्रतिभागियों को पुरस्कारस्वरूप पुस्तकें एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित छात्राओं में जी.एम.आर.डी. कॉलेज की स्वीटी कुमारी, नेहा कुमारी, रजनी कुमारी, प्रीति कुमारी और ए.एन.डी. कॉलेज की कल्पना कुमारी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त विभिन्न महाविद्यालयों से आए सभी प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. सूर्य प्रताप, डॉ. चंदन कुमार सिंहा, डॉ. अभय कुमार, डॉ. शशि एस. शेखर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. गौतम कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. जितेंद्र पांडे, डॉ. अर्चना कुमारी समेत अनेक शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार पासवान द्वारा किया गया।

रिपोर्ट: रामरूप राय, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081664
Users Today : 7
Users Yesterday : 52