लालू प्रसाद यादव के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

दैनिक बिहार पत्रिका , खगड़िया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में राजद दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की करेगी।

राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं, और उनका फिर से पार्टी की कमान संभालना एक सकारात्मक संदेश है। वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि उनका अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व पार्टी को मजबूती देगा। युवा नेता विजय कुमार विजेता, अशोक यादव और सोनू कुमार भगत ने भी उत्साह के साथ इस निर्णय का स्वागत किया।

पूर्व मुखिया जयकिशोर यादव और बेला पंचायत के मुखिया सह राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि लालू प्रसाद का नेतृत्व पार्टी के लिए संबल है और आगामी चुनावों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक एकता और सिद्धांतों की जीत बताया, और विश्वास जताया कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद सामाजिक न्याय, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर और मजबूती से उभरेगी।

रिपोर्ट: नैयर आलम

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083561
Users Today : 8
Users Yesterday : 24