गोगरी में 400 वर्ष पुराने विषहरी मंदिर की जमीन पर दबंगों की नजर! घेराबंदी कर बेचने का आरोप, मेला समिति ने प्रशासन से की नापी की मांग

रिपोर्ट: मो. साजिद। दैनिक बिहार पत्रिका

गोगरी (खगड़िया)। अनुमंडल क्षेत्र के जमालपुर गोगरी कुर्मी टोला स्थित लगभग 400 वर्ष पुराने ऐतिहासिक भगवती विषहरी मंदिर की जमीन पर भू-माफियाओं की बुरी नजर पड़ गई है। आरोप है कि कुछ दबंग तत्व मंदिर की जमीन की जबरन घेराबंदी कर उसे अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विनय कुमार सिंह एवं अनुराग कुमार सिंह उर्फ विशाल सिंह (पिता स्वर्गीय अजीत प्रताप सिंह उर्फ काली सिंह) द्वारा मंदिर की जमीन पर बलपूर्वक घेराबंदी की जा रही है। जब मेला समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उक्त दबंगों ने बाहरी असामाजिक तत्वों को बुलाकर हथियार के बल पर धमकी देने की कोशिश की। आशंका जताई जा रही है कि वे कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।

गौरतलब है कि यह स्थान विषहरी बिहुला मेला के कारण जिले भर में प्रसिद्ध है। मंदिर की भूमि से जुड़ी सरकारी अभिलेखों में भी दर्ज विवरण के अनुसार, खाता संख्या 02, खेसरा संख्या 61/908 (रकबा 0-5-15) और खेसरा संख्या 61/909 (रकबा 0-3-13) को “भगवती स्थान” और “गढ़ढा” के नाम से दर्ज किया गया है। वर्षों से इस जमीन का उपयोग धार्मिक गतिविधियों, पूजा-पाठ और मेला संचालन के लिए होता रहा है।

इस विवाद को लेकर मेला समिति एवं ग्रामीणों ने थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी को सामूहिक रूप से आवेदन सौंपा है। मामले की सुनवाई हेतु 28 जून और 5 जुलाई को जनता दरबार का आयोजन भी किया गया, जिसमें आरोपी पक्ष को बुलाया गया था। लेकिन अब तक विनय सिंह और विशाल सिंह द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।

अंचलाधिकारी द्वारा 12 जुलाई तक का अंतिम अवसर दिया गया है। मेला समिति की मांग है कि तुरंत अमीन द्वारा नापी कर मंदिर की जमीन को दबंगों की घेराबंदी से मुक्त कराया जाए ताकि क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और सामाजिक सौहार्द सुरक्षित रह सके।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081710
Users Today : 11
Users Yesterday : 42