गया के 2.81 लाख किसानों को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त मिली

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से किया ऑनलाइन हस्तांतरण, गया में ₹57.99 करोड़ किसानों के खातों में भेजे गए

दैनिक बिहार पत्रिका, गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से डिजिटल माध्यम से देशभर के किसानों को हस्तांतरित की गई। इस क्रम में गया जिले के कुल 2,81,531 किसानों के खातों में ₹57.99 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में चार-चार महीने के अंतराल पर दी जाती है। यह सहायता राशि किसानों को कृषि कार्य हेतु आर्थिक संबल प्रदान करती है।

इस अवसर पर गया जिले में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तर पर ई-किसान भवनों एवं पंचायत स्तर पर पंचायत कृषि कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां किसानों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन लाइव देखा और सुना।

इसके अलावा गया जिले के विभिन्न प्रखंडों से 315 चयनित किसानों के एक दल को पटना स्थित बापू सभागार भेजा गया, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया। इस दल का नेतृत्व कृषि विभाग गया के पदाधिकारियों ने किया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की यह पहल किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083760
Users Today : 10
Users Yesterday : 35