Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Banka News: कांवर यात्रा में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी का चांदन में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, शिव भजनों से गूंजा माहौल

चांदन (बांका)। भोजपुरी गायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का शनिवार को कांवर यात्रा के दौरान चांदन प्रखंड में भव्य स्वागत किया गया। सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा नगरी देवघर की ओर पैदल रवाना हुए मनोज तिवारी जब अपने कार्यकर्ताओं के साथ हड़खार धर्मशाला के समीप पहुंचे, तो वहां पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक रामनारायण मंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, चांदन विधानसभा संयोजक हरेकृष्ण पाण्डेय, कटोरिया विधानसभा प्रभारी चंदन सिंहा, चंद्र मोहन पांडेय, आदित्य पोद्दार, विजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ यात्रा जारी रखी और लोगों के बीच गहरी ऊर्जा का संचार किया। उनके स्वागत के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो दुम्मा बॉर्डर तक उन्हें देखने के लिए साथ चलती रही।

इस अवसर पर मनोज तिवारी ने अपने स्वर से शिव भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं और कांवरियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

भाजपाई नेताओं ने इसे श्रद्धा और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह यात्रा समाज में अध्यात्म और राजनीतिक चेतना दोनों का संचार करती है।

रिपोर्ट: संवाददाता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082074
Users Today : 7
Users Yesterday : 62