बाबा धाम जा रहे कांवरिया की दिल का दौरा पड़ने से मौत, बेटी की आंखों के सामने टूटा दुखों का पहाड़

हजारीबाग निवासी सुधांशु कुमार की चांदन में हुई मौत, कांवर यात्रा के दौरान आया सीने में दर्द

चांदन (बांका)।‌ सावन माह की पवित्र कांवर यात्रा के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जल चढ़ाने जा रहे एक कांवरिया की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार को इनारावरण के समीप घटी जब कांवरिया दल कच्ची कांवरिया पथ से सुल्तानगंज से देवघर की ओर बढ़ रहा था।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुधांशु कुमार, पिता पंकज महतो, अमृतपुर नगर, जिला हजारीबाग निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कांवरिया दल जैसे ही इनारावरण के पास पहुंचा, सुधांशु कुमार ने अचानक रुक कर अपने साथियों को बताया कि उन्हें सीने में तेज दर्द हो रहा है। इस दौरान उनके साथ चल रही बड़ी बेटी ने उन्हें अस्थायी मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार दिलाया और तत्परता से चांदन अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

चांदन अस्पताल में डॉक्टर प्रीति कुमारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत को अपनी आंखों के सामने देखने वाली बेटी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही चांदन थाना के पु.अ.नि. सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को परिजनों के साथ हजारीबाग स्थित आवास भेज दिया। वहीं इस दुखद घटना से कांवरिया पथ पर शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25