बेलदौर-एनएच 107 को जोड़ने वाली सड़क पर रेनकट से बढ़ा हादसे का खतरा

सड़कपुर गांव के समीप सड़क का आधा हिस्सा बहा, ग्रामीणों में भय का माहौल, डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर प्रखंड मुख्यालय को एनएच-107 से जोड़ने वाली जीरोमाइल-बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ पर एक बड़ा रेनकट (बारिश से सड़क कटाव) दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत की कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़कपुर गांव के समीप इस मुख्य पथ पर गहरा रेनकट बन गया है, जिसने सड़क का आधा से अधिक हिस्सा निगल लिया है। पथ के दोनों ओर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ रहा है। थोड़ी सी चूक भी बड़ा हादसा साबित हो सकती है।

स्थानीय ग्रामीणों में सड़कपुर निवासी शंकर सिंह और भैंसा डीह के पंकज कुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह से यह गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क से गुजरने वाले वाहन रोज दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। लोगों का सवाल है कि क्या जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

हालांकि, इस संबंध में जब जिलाधिकारी नवीन कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को रेनकट की मरम्मत अविलंब कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

फिलहाल ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि बेलदौर प्रखंड मुख्यालय और एनएच-107 के बीच यातायात सुचारू रूप से जारी रह सके और कोई जनहानि न हो। प्रशासन की लापरवाही यदि ऐसे ही जारी रही, तो यह रेनकट आने वाले दिनों में किसी बड़े जानलेवा हादसे की वजह बन सकता है।

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25