जनसुराज पार्टी की कार से 354 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

जमुई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चालक फरार

जमुई। उत्पाद विभाग की टीम ने जनसुराज पार्टी का पोस्टर लगी कार से 354 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से अवैध शराब की बड़ी खेप झारखंड की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर विभाग ने डुमरी और अन्य चेकपोस्ट पर विशेष टीम गठित कर नाकेबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार का पीछा कर उसे रोक लिया। तलाशी में कार से अंग्रेजी शराब की भारी मात्रा बरामद की गई।

हालांकि, छापेमारी के दौरान कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। विभाग मामले की जांच कर रहा है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083683
Users Today : 17
Users Yesterday : 32