धनोखर गांव में बांध में डूबने से नवविवाहिता की दर्दनाक मौत

सनोखर थाना क्षेत्र की घटना, मायके में रह रही थी दो वर्ष पूर्व विवाहिता, छह माह के बेटे की मां थी

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल ,भागलपुर। सनोखर थाना क्षेत्र के तैलोंधा पंचायत अंतर्गत धनोखर गांव में शुक्रवार को बांध में डूबने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान धनोखर गांव निवासी वरुण तांती की 25 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार कंचन सुबह गांव के पूरब स्थित हेटला बहियार शौच करने गई थी। शौच के बाद पानी लेने के दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में जा गिरी। देर तक घर नहीं लौटने पर मां खोजने निकली तो बांध किनारे उसकी चप्पल मिली, जिसके बाद शंका गहराई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।

परिजनों ने बताया कि कंचन की शादी दो वर्ष पूर्व झारखंड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरिकितता गांव निवासी पूरण तांती से हुई थी। छह माह पूर्व उसने एक बेटे को जन्म दिया था। पति मजदूरी करने गुजरात गया हुआ है, जिसके चलते कंचन मायके धनोखर में ही रह रही थी।

घटना की सूचना पर सनोखर थाना के एएसआई गितेश कुमार महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और तीन हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083559
Users Today : 6
Users Yesterday : 24