जोकटाहा गांव में दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकटाहा गांव में गुरुवार को पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला के पुत्र गणेश यादव ने गांव के 10 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आनंदपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है।
गणेश यादव ने बताया कि विगत छह महीने से छब्बू यादव और उनके परिवार के साथ भूमि विवाद चल रहा था, जिसे पंचायत में सुलझा लिया गया था। बावजूद इसके गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे भैरोगंज बाजार जाने के क्रम में पप्पू यादव, छककू यादव, टैटू यादव, बिनोद यादव समेत कई लोगों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं गणेश यादव की पत्नी सुदामी देवी को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनका हाथ टूट गया और वे अचेत हो गईं। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दबंगई दिखाते हुए उन्हें घर में कैद कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया।
पीड़ित पक्ष ने कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था, लेकिन शाम तक छोड़ दिया। इसके बाद आरोपितों ने फिर से घर जाकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मामला जमीन से जुड़ा है। दोनों पक्षों द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।
रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 0
Users Yesterday : 34