विधानसभा चुनाव को लेकर बेलदौर में हथियारों का सत्यापन शुरू

10 सितंबर तक चलेगा अभियान, अब तक 36 अनुज्ञप्ति धारियों का हुआ सत्यापन

खगड़िया। विधानसभा चुनाव में विधि-व्यवस्था संधारित रखने को लेकर आदर्श थाना परिसर बेलदौर में हथियार सत्यापन का कार्य जारी है। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने आदर्श थाना बेलदौर पहुंचकर 36 अनुज्ञप्ति धारकों के शस्त्रों का सत्यापन किया।

मालूम हो कि बुधवार से हथियार सत्यापन का कार्य चल रहा है, जो आगामी 10 सितंबर तक चलेगा। बुधवार को 7 अनुज्ञप्ति धारकों के शस्त्रों का सत्यापन किया गया था।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बेलदौर थाना क्षेत्र में कुल 68 अनुज्ञप्ति धारक हैं, जिनके पास 82 हथियार दर्ज हैं। इनमें से एक अनुज्ञप्ति धारक ने अपना हथियार थाना में जमा कर दिया है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वे अक्सर बाहर रहते हैं, इसी कारण हथियार को सुरक्षित रखने हेतु थाना में जमा कर दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी हथियारों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083775
Users Today : 0
Users Yesterday : 25