कटोरिया में हजरत मोहम्मद साहब का 1500वां यौमे पैदाइश पर्व धूमधाम से मनाया गया

भव्य जुलूस, नात-ए-पाक की गूंज और जलसे में उमड़ी अपार भीड़

कटोरिया (बांका)। कटोरिया प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्लिम समाज की ओर से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का 1500वां यौमे पैदाइश पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वहदिया, घोरमारा, कठोन समेत विभिन्न जगहों से भव्य जुलूस निकाला गया, जो अलग-अलग मार्गों से होते हुए कटोरिया हाई स्कूल के मैदान में संपन्न हुआ।

जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में झंडे थामे और “सरकार की आमद मरहबा” के नारे लगाते हुए लोग आगे बढ़े। पूरे मार्ग में नात-ए-पाक की गूंज से वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया।

कटोरिया हाई स्कूल मैदान में जलसे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओलमा काउंसिल के जिला सचिव मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने कहा कि आज का दिन पूरी इंसानियत के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि इसी दिन पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर तशरीफ लाए। उन्होंने कहा कि कुरान में भी फरमाया गया है कि पैगंबर इंसानों को संयम, न्याय और इंसानियत का पैगाम देते हैं।

मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने कहा कि पैगंबर ने पानी का इस्तेमाल भी जरूरत भर करने की हिदायत दी है। वे किसी भी निर्दोष की हत्या को इंसानियत का कत्ल मानते थे। उन्होंने कहा कि “ना हिंदू का कत्ल है और ना मुसलमान का, सच पूछो तो यह इंसान का कत्ल है।”

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि आज पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं, जबकि पेड़ लगाना भी एक नेकी है। उन्होंने लोगों से एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने जहां मर्दों की शिक्षा पर जोर दिया, वहीं औरतों की शिक्षा को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जलसे में शामिल होकर भाईचारा, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25