परिवार की आजीविका पर संकट, मुआवजा दिलाने की मांग तेज
खगड़िया। मंगलवार को परबत्ता प्रखंड के बन्देहरा पंचायत में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की भैंस की मौत हो गई। यह घटना झांझरा पेट्रोल पंप के पास स्थित बथान की है, जहां किसान रणवीर यादव की भैंस बंधी हुई थी।
सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली के बीच अचानक गिरी वज्रपात की चपेट में आकर भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह भैंस रणवीर यादव के परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन थी।
भैंस की मौत से किसान परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा और त्वरित सहायता प्रदान करने की मांग की है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 409








Users Today : 5
Users Yesterday : 21