खगड़िया में साइबर ठगी का बड़ा भंडाफोड़, महेशखूंट से कुख्यात ठग गिरफ्तार

नौकरी और सरकारी योजनाओं का लालच देकर करता था लाखों की ठगी, एटीएम-आधार-पैन कार्ड के साथ धराया

खगड़िया। साइबर थाना पुलिस ने महेशखूंट से साइबर अपराध के बड़े खिलाड़ी आशीष राज उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक दर्जन एटीएम कार्ड, कई आधार और पैन कार्ड, विजिटिंग कार्ड तथा 13,575 रुपये नकद जब्त किए हैं।

एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ग्रामीण इलाकों के भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देता था। उनके आधार और पैन कार्ड लेकर बैंक खाता खुलवाता और फिर खाताधारकों के एटीएम व चेकबुक अपने पास रखकर ठगी को अंजाम देता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने विभिन्न खातों से लाखों रुपये की जमा-निकासी की और साइबर ठगी के पैसों से अवैध संपत्ति भी खड़ी की। उसके नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है। यह कार्रवाई 9 सितंबर को साइबर थाना में दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083658
Users Today : 24
Users Yesterday : 28