संयुक्त कार्रवाई में पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की रणनीति रंग लाई
खगड़िया। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को मानसी थाना पुलिस और जिला खुफिया इकाई (DIU) की संयुक्त कार्रवाई में एनएच-31 पर मटिहानी ढाला के पास से दो हथियार तस्करों को दबोच लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 6 मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान मुंगेर जिले के टिकरामपुर भीम टोला निवासी राहुल कुमार (28), पिता घनश्याम यादव उर्फ घोंघी यादव और धरहरा थाना क्षेत्र के नयाटोला माताडीह वार्ड नंबर-2 निवासी बिट्टु कुमार (21), पिता राधे यादव के रूप में हुई है।
मानसी थाना में कांड संख्या 219/25 दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके आपराधिक नेटवर्क और पृष्ठभूमि की जानकारी मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एसपी राकेश कुमार की सख्त रणनीति और सक्रिय निगरानी से अपराधियों में खौफ का माहौल है। हाल के दिनों में खगड़िया पुलिस की लगातार सफल कार्रवाइयों से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों का विश्वास पुलिस प्रशासन पर और अधिक बढ़ा है।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 2
Users Yesterday : 25