Khagaria News: तेजस्वी यादव 18 सितंबर को बेलदौर में करेंगे जनसभा

बिहार अधिकार यात्रा के तहत केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर बरसेंगे नेता प्रतिपक्ष

Khagaria News:  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 18 सितंबर को खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के पिरनगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम उनकी बिहार अधिकार यात्रा का हिस्सा है।

इसको लेकर चौथम प्रखंड स्थित राजद कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. इकबाल अली ने की। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी बात जनता के बीच रखेंगे।

बैठक में तय हुआ कि प्रखंड स्तर के सभी पंचायत अध्यक्ष अपनी-अपनी पंचायतों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सभा की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। बैठक में प्रखंड महासचिव रामबिलास यादव, उपाध्यक्ष कैलाश यादव, मुरारी यादव, इंदु राम, मो. आरिफ अली, छोटू सहनी और अरुण यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083788
Users Today : 13
Users Yesterday : 25