गंभीर रूप से घायल रूपम कुमारी को पीएचसी से खगड़िया रेफर किया गया
बेलदौर/खगड़िया। बेलदौर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एनएच-107 किनारे आलू खरीदने जा रही 15 वर्षीय किशोरी रूपम कुमारी को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार ठोकर मार दी।
जानकारी के अनुसार, पीरनगरा गांव निवासी देवसाद की पुत्री रूपम कुमारी सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही ठूठो यादव का पुत्र माली अपनी मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में गुजर रहा था और अनियंत्रित होकर किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-107 पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सड़क पर नियंत्रण और निगरानी का अभाव बना हुआ है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 5
Users Yesterday : 21