चाय दुकान पर गोलीबारी से दहशत, कुख्यात अपराधी काजू यादव फरार

रजौन (बांका) । बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी चौक पर गुरुवार को चाय दुकान में हुए विवाद ने अचानक गोलीबारी का रूप ले लिया। घटना में दुकानदार का 19 वर्षीय बेटा जय नारायण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घुटिया गांव का कुख्यात अपराधी काजू यादव दुकान पर पहुंचा और वहां बैठे ग्राहकों की भीड़ पर आपत्ति जताने लगा। इस दौरान जय नारायण ने उसे समझाने की कोशिश की कि ग्राहक थोड़ी देर में चाय पीकर चले जाएंगे। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और अचानक काजू यादव ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी।

गोली युवक के दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज से इलाके में अफरातफरी और दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

वहीं, इस घटना से क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग अपराधी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083775
Users Today : 0
Users Yesterday : 25