अनियंत्रित हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, बिजली पोल व पुलिया क्षतिग्रस्त

बौंसी/बांका। शनिवार की सुबह बौंसी-भागलपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बौंसी बाजार से पहले पाठक पुल के पास एक हाइवा ने अचानक सामने आए पिकअप वाहन को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और हाइवा डॉ. जितेंद्र नाथ द्वारा बनाए गए पुलिया पर चढ़ गया।

इस घटना में पुलिया और एक बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हाइवा पलटने से बच गया, जिससे चालक और खलासी दोनों सुरक्षित रहे। हाइवा चालक की पहचान मुंगेर जिले के कौशलपुर गांव निवासी तारिणी मंडल के रूप में हुई है।

घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस की मदद से एक क्रेन बुलाकर हाइवा को सड़क से हटाया गया। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार ने बताया कि टूटे बिजली खंभे के नुकसान की भरपाई वाहन मालिक से कराई जाएगी।

इस बीच पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, हाइवा झारखंड के रामपुरहाट से गिट्टी लाने के बाद बेगूसराय निवासी अनीश पांडे का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083621
Users Today : 15
Users Yesterday : 28