एसपी सारथ आरएस बोले: नशा तस्करी के खिलाफ जारी रहेगा जीरो टॉलरेंस अभियान
सुपौल। जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 102.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस कप्तान सारथ आरएस ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बलुआ बाजार में मोहम्मद साबिर नामक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल गैरेज में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ त्रिवेणीगंज विभाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और डंडाधिकारी की उपस्थिति में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मोहम्मद साबिर पिता मोहम्मद मोहफिल, ग्राम बलुआ बाजार, जिला सुपौल के गैरेज से काले रंग के प्लास्टिक बैग में रखी ब्राउन शुगर बरामद हुई। वजन करने पर इसकी मात्रा 102.51 ग्राम पाई गई। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल संचालक मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी सारथ आरएस ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। बरामद मात्रा से यह स्पष्ट होता है कि आरोपी किसी बड़े और संगठित नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से होती थी और इसका नेटवर्क कितना विस्तृत है।
एसपी ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नशे के कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को दें — सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
वहीं, थाना प्रभारी सुमित कुमार ने कहा कि बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को नशे के धंधे में लिप्त पाया गया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट— दैनिक बिहार पत्रिका, सुपौल
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 0
Users Yesterday : 34