पीड़ित परिवार से मिले सांसद, कहा — 20 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी मिले
सुपौल (बिहार)। उधार सिगरेट न देने के विवाद में पान विक्रेता साजन कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद रविवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और घटना को “जुल्म, अत्याचार और आतंक का उदाहरण” बताया।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि गुंडाराज और महाजंगलराज की निशानी है। गरीब और छोटे व्यापारियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और प्रशासन मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे स्थानीय दबंगों और कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों का संरक्षण है।
पप्पू यादव ने सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को तुरंत 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में स्पीड ट्रायल चलाकर तीन महीने में दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा —
“जो भी दोषी है, वह किसी जाति या धर्म का नहीं होता, वह सिर्फ हत्यारा होता है। न्याय हर हाल में होना चाहिए।”
पप्पू यादव ने यह भी कहा कि वे आचार संहिता के कारण चुनावी टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, लेकिन पीड़ित परिवार के इलाज और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी वे उठाएंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे चैन से नहीं बैठेंगे।
परिवार ने सांसद के पहुंचने पर आभार व्यक्त किया, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने शीघ्र न्याय की अपेक्षा जताई।
रिपोर्ट— दैनिक बिहार पत्रिका, सुपौल
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 34
Users Yesterday : 55