शौच के लिए गए थे बच्चे, लौटे नहीं — गड्ढे में डूबकर सहोदर भाई-बहन की मौत

बौंसी (बांका) से ब्यूरो रिपोर्ट / कुमार चंदन

बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के पपरवा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। शौच के लिए घर से निकले दो मासूम सहोदर भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, मृतकों में 12 वर्षीय सुधा कुमारी और 6 वर्षीय कृष्णा कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह करीब 9 बजे शौच के लिए निकले थे, लेकिन देर तक घर नहीं लौटे। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो दोनों के शव गांव के ही एक पानी से भरे गड्ढे में मिले।

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चों के पिता मनोज यादव, माता कविता देवी, चाचा मुन्ना यादव, अनंत यादव और दादी सियाबती देवी का विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गम और सदमे में डाल दिया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083667
Users Today : 1
Users Yesterday : 32