सिलजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने दी सामूहिक शिकायत, कहा – सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण से बंद हुआ रास्ता
रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका
चांदन/ बांका। प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत सिलजोरी मोड़ स्थित सार्वजनिक स्थल पर बने यात्री शेड के बगल के रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर गांव के वासुदेव मंडल, गोविंद यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, जयदेव यादव सहित कई ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर कर बांका जिलाधिकारी और चांदन अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यात्री शेड के दक्षिण और पूर्व कोण में भोजपुरा मौजा, खाता संख्या 1, खेसरा संख्या 7 पर सार्वजनिक आवागमन का मार्ग है। लेकिन गांव के दिनेश्वर मंडल, नकुल मंडल और उमेश मंडल (तीनों पिता रामदेव मंडल, साकिन भोजपुरा) ने उक्त सरकारी जमीन पर अवैध रूप से घर बना लिया है। इससे आमजन के आने-जाने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बाबत चांदन के अंचल पदाधिकारी रविकांत कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि शिकायत सही पाई गई तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 6
Users Yesterday : 20