ब्यूरो रिपोर्ट (कुमार चंदन)। दैनिक बिहार पत्रिका
बांका। गुरुवार को पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार ने बाँका पुलिस केंद्र का विस्तृत निरीक्षण और समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेख प्रबंधन और पुलिसकर्मियों से जुड़ी तमाम गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया।

आईजी ने उपलब्ध बल, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की पदस्थापना, स्थानांतरण आदेशों का अनुपालन, उपस्थिति पंजी, अभ्यागत पंजी, शास्तिका कक्ष और अनुरोध कक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने वेतन धारित पंजी, सेवा पुस्तिका, निलंबन विवरणी, लंबित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी, बुनियादी प्रशिक्षण पंजी और वार्षिक लक्ष्याभ्यास की स्थिति की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान आईजी विवेक कुमार ने शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया, जहां शस्त्रों और गोलियों के स्टॉक पंजी की जांच की गई। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों और उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही, उन्होंने पुलिस केंद्र में बैरक, शौचालय, स्नानागार, रसोईघर और पारिवारिक आवासों की स्थिति का भी जायजा लिया। आईजी ने कहा कि कर्मियों की बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँगे। उन्होंने निर्माणाधीन नए पुलिस बैरक का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर बांका के पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर, यातायात, मुख्यालय, रक्षित), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष बाँका, परिचारी प्रवर और पुलिस केंद्र के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 8
Users Yesterday : 20