भूमि विवाद में जमकर मारपीट — एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

गोतिया भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद बढ़ा, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला — घायलों को देवघर रेफर किया गया

रिपोर्ट: उमाकांत साह । दैनिक बिहार पत्रिका 

चांदन/ बांका।‌ थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस झड़प में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया गया।

घायल अर्जुन यादव (पिता पलटु यादव, निवासी बाराटांड़) ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनका गोतिया गुलाबी यादव अपने मनमुताबिक ईजमाल पैतृक जमीन पर मकान निर्माण कर रहा था। जब अर्जुन यादव ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहले भूमि की पैमाइश कराई जाए, तभी गुलाबी यादव, प्रकाश यादव (पिता गुलाबी यादव) और शोभा देवी (पति गुलाबी यादव) ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। इस घटना में सुनीता देवी (उम्र 30 वर्ष, पति प्रदीप यादव), प्रदीप यादव (उम्र 35 वर्ष, पिता पलटु यादव), केटकाही देवी (उम्र 65 वर्ष) और अर्जुन यादव स्वयं घायल हो गए। सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गईं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार और डॉ. रजनीश कुमार ने घायलों का इलाज करने के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें देवघर रेफर कर दिया।

इस घटना को लेकर घायल अर्जुन यादव ने चांदन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083656
Users Today : 22
Users Yesterday : 28