गया जी (संवाददाता: धीरज गुप्ता)। शनिवार को गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद जैसे ही वे कार्यालय से बाहर निकले, समर्थकों ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में माहौल चुनावी जोश से सराबोर दिखा।
मीडिया से बातचीत के दौरान राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह ने कहा — “बेलागंज की जनता हमारी रगों में बसती है। हम उनके साथ थे, हैं और रहेंगे। जो गलतियाँ हुईं, उन्हें सुधार लिया गया है। अब नई दिशा में आगे बढ़ना है, नई कहानी लिखनी है। बित गई सो बात गई, अब आगे का देखना है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस बार का चुनाव जनता खुद लड़ रही है। “बेलागंज की जनता रोजगार और विकास की लड़ाई लड़ रही है। बिहार से बेरोजगारी भगाना और हर हाथ को काम देना हमारी प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।
राजद प्रत्याशी ने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। बोले — “बीते 20 सालों में युवाओं को बेरोजगार करने का काम हुआ है। कई युवाओं की उम्र नौकरी की दौड़ में निकल गई। अब अभिभावकों को यह सोचना होगा कि क्या अपने बच्चों का भी भविष्य यूं ही पार करवा देंगे?”
उन्होंने भरोसा जताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और युवाओं को रोजगार देने वाली नीति लागू की जाएगी।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 1
Users Yesterday : 32