कड़ी चौकसी में गोगरी: चुनाव से पहले पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

गोगरी (खगड़िया)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शनिवार देर शाम गोगरी स्थित शिव मंदिर के पास पुलिस और प्रशासन की टीम ने चेक पोस्ट बनाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

मजिस्ट्रेट मो. जफर हुसेन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में एसआई राज कुमार राम, सिपाही प्रियंका कुमारी, सतीश कुमार और सुजीत कुमार ने विभिन्न वाहनों की बारीकी से जांच की। कार, स्कॉर्पियो, बस, बाइक, टोटो जैसे सभी वाहनों को रोककर उनके सामानों की तलाशी ली गई। अचानक की गई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।

मजिस्ट्रेट जफर हुसेन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गोगरी क्षेत्र के कई स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, ताकि चुनाव अवधि में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गांवों और प्रमुख चौराहों पर भी इसी तरह की जांच जारी रहेगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना या अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083667
Users Today : 1
Users Yesterday : 32