राजद में टिकट विवाद पर कलवार समाज की नाराज़गी — डॉ. अरविन्द वर्मा ने रितु जायसवाल के समर्थन में दी बड़ी अपील

“तन, मन और धन से करें सहयोग — कलवार समाज की बेटी रितु जायसवाल को विधानसभा भेजें”

सीतामढ़ी। राजद की फायर ब्रांड महिला नेत्री रितु जायसवाल को टिकट न दिए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविन्द वर्मा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “राजद ने अपने जुझारु महिला नेत्री को टिकट नहीं देकर बिहार में गलत संदेश दिया है।”
उन्होंने कहा कि रितु जायसवाल ने परिहार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हारने के बावजूद जनता से नाता नहीं तोड़ा। वह हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहीं, गरीबों, पिछड़ों और दलितों के बीच लगातार काम करती रहीं। बावजूद इसके पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया और गद्दारी करने वाले को टिकट देकर समाज का अपमान किया।

डॉ. वर्मा ने कहा कि रितु जायसवाल को टिकट नहीं देना, “राजद द्वारा बिहार के कलवार समाज के साथ धोखा करने जैसा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट देने और फिर वापस लेने का खेल राजद में बार-बार दोहराया जा रहा है, जो पार्टी की अस्थिर नीति को दर्शाता है।

उन्होंने रितु जायसवाल के निर्दलीय चुनाव लड़ने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा —

“रितु जायसवाल जैसी महिला को राजनीति की नई दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कभी हार नहीं मानी, हमेशा जनता के साथ रहीं। आज जरूरत है कि पूरा कलवार समाज तन, मन और धन से उनका समर्थन करे।”

अंत में डॉ. अरविन्द वर्मा ने बिहार के सभी कलवार बंधुओं से अपील की कि वे परिहार पहुंचकर रितु जायसवाल के पक्ष में मजबूती से खड़े हों, ताकि वह रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर विधानसभा तक पहुंच सकें।

रिपोर्ट: अरविंद वर्मा, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081031
Users Today : 0
Users Yesterday : 34