गोगरी में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

एसडीपीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, कई पर चला जुर्माने का डंडा

खगड़िया। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को गोगरी अनुमंडल में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान खगड़िया एसपी के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान गोगरी पुलिस ने रजिस्ट्री चौक समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की। हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, प्रदूषण प्रमाण पत्र और चारपहिया वाहनों की डिक्की की भी बारीकी से जांच की गई ताकि कोई आपत्तिजनक सामग्री न ले जाई जा सके।

इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई बाइक सवार और कार मालिक पुलिस को देखकर बाईपास रास्तों से भागने की कोशिश करते दिखे। पुलिस ने ऐसे कई वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की और बिना कागजात या हेलमेट के चालकों से जुर्माना वसूला। कुल मिलाकर गोगरी पुलिस ने हजार रुपये का चालान काटा। छोटी-मोटी कमियों वाले चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

गोगरी थानाध्यक्ष तरुण कुमार पांडेय ने कहा कि बिना कागजात और हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव तक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
इस दौरान एसआई, पुरुष और महिला पुलिस बल ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरे अभियान को सफल बनाया।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083667
Users Today : 1
Users Yesterday : 32