बेलदौर (खगड़िया): गुरुवार दोपहर बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप स्थापित मां काली की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। भक्तों ने जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवी को विदाई दी।
इस दौरान बेलदौर बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विसर्जन जुलूस खर्रा वासा, भैंसा डीह, बेलदौर बाजार होते हुए तिलाठी चौक तक निकाला गया। खुले वाहन में सजी मां काली की प्रतिमा को भक्तों ने नाचते-गाते नगर पंचायत का भ्रमण कराया।
महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सजकर सिंदूरदान का आयोजन किया। देवी को सिंदूर अर्पित करते हुए एक-दूसरे को भी सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि और पारिवारिक मंगल की कामना की। वातावरण भक्ति और उल्लास से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार गुड्डू, मेला मलिक त्रिशंकर कुमार, अमित कुमार, पप्पू कुमार, बिरू कुमार, मनोज ठाकुर, सुदर्शन कुमार, ललन रजक और प्रीतम कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विदाई के समय कई भक्तों की आंखें नम हो गईं।
रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 34
Users Yesterday : 55