बेलदौर विधानसभा में महागठबंधन की ‘डबल चुनौती’, मतदाता हुए कंफ्यूज!

बेलदौर (खगड़िया): आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेलदौर सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। महागठबंधन के भीतर ही दो-दो उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से राजनीतिक समीकरण उलझ गए हैं।

एक तरफ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक प्रत्याशी के रूप में मिथिलेश निषाद को मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी ओर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) के सिंबल पर अभिराम सिंह की पत्नी तनिशा चौहान भी खुद को महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार बता रही हैं।

इस दोहरे दावे ने मतदाताओं में असमंजस पैदा कर दिया है कि आखिर असली महागठबंधन प्रत्याशी कौन है?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस तरह की स्थिति से मतों का बिखराव तय माना जा रहा है, जिसका सीधा फायदा विपक्षी दल को मिल सकता है।

स्थानीय स्तर पर दोनों ही गुट अपने-अपने तरीके से महागठबंधन की वैधता का दावा कर रहे हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि यह विवाद नेतृत्व स्तर की असहमति का परिणाम है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन का शीर्ष नेतृत्व इस भ्रम को दूर करता है या फिर बेलदौर की यह जंग पूरी तरह मतदाताओं के विवेक पर छोड़ दी जाएगी।

इस बीच, बाहरी बनाम स्थानीय उम्मीदवार का मुद्दा भी धीरे-धीरे चर्चा में आ गया है, जिससे मुकाबला और अधिक जटिल होता दिख रहा है।

रिपोर्ट: नैयर आलम , दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083667
Users Today : 1
Users Yesterday : 32