खगड़िया। बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा गांव से जलनल योजना में लापरवाही और दबंगई का मामला सामने आया है। गांव की मुख्य सड़क पर लगातार पानी बहने से आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
गांव के निवासी अभय कुमार ने इस संबंध में बेलदौर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सतीश कुमार को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 8 में जल नल योजना के तहत पानी टंकी लगाई गई है, लेकिन संचालक शिवनंदन यादव के पुत्र रिंकू यादव के दबंगई के कारण पानी सड़कों पर बहता रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी बहने से सड़क पर कीचड़ और फिसलन बनी रहती है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई होती है। वहीं, ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस संबंध में बेलदौर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और सड़क पर पानी बहने की समस्या को शीघ्र रोका जाएगा।
रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 22
Users Yesterday : 28