सर्पदंश से महिला की मौत, पोस्टमार्टम में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से भड़के परिजन

खगड़िया। सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान खगड़िया सदर अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के रैठी गांव निवासी सुशील सदा की 21 वर्षीय पत्नी पारो देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पारो देवी अपने मायके अलौली थाना क्षेत्र के मधुरा गांव आई थी, जहां उसे एक विषैले सर्प ने डंस लिया।

सर्पदंश के बाद पारो देवी मूर्छित हो गई, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे खगड़िया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

गुरुवार की शाम मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल में भटकते रहे, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण घंटों बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं किया गया। परिजन लगातार अधिकारियों और कर्मियों से गुहार लगाते रहे, मगर शाम 4:45 बजे तक शव का पोस्टमार्टम शुरू नहीं हुआ।

इस लापरवाही से परिजनों में आक्रोश है। वे अस्पताल प्रशासन पर टालमटोल का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की सुस्ती और उदासीनता से आम जनता का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083775
Users Today : 0
Users Yesterday : 25