परबत्ता विधानसभा पर टिकी थीं सबकी नजर, मगध के युवाओं ने बदल दिया चुनावी समीकरण

बाबूलाल शौर्य की जीत में भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक मनीष कश्यप की अहम भूमिका

खगड़िया। बिहार विधानसभा चुनाव के इस चरण में परबत्ता विधानसभा सबसे चर्चित सीटों में से एक रही। इस सीट पर मुकाबला था नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक डॉ. संजीव (आर.एन. सिंह के पुत्र) और उन्हें चुनौती दे रहे युवा चेहरे बाबूलाल शौर्य के बीच। राजनीति के जानकारों का दावा था कि डॉ. संजीव का कद काफी बड़ा है, इसलिए मुकाबला एकतरफा रहेगा। लेकिन नतीजों ने सभी दावों और आकलनों को धता बताते हुए एक बड़ा उलटफेर कर दिया।

बाबूलाल शौर्य ने अपने युवा टीम के साथ मिलकर रणनीतिक और जमीनी स्तर पर ऐसा संघर्ष किया कि न सिर्फ उन्होंने डॉ. संजीव को हराया, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा का संदेश दिया।

इस जीत में मगध और शाहाबाद के युवाओं की भूमिका सबसे अहम रही, जिन्होंने पर्दे के पीछे से लेकर मैदान में उतरकर चुनावी संघर्ष को दिशा दी। इस टीम के प्रमुख सदस्यों में गया से भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक मनीष कश्यप, अवकाश कुमार और शशांक मिश्रा, नालंदा से अस्मित कुमार, लखीसराय से रामायण, बड़हिया से गौरव जी, किशन और ऋतुराज, मोकामा से चंदन व प्रणय, दाउदनगर से शिशु रंजन, विक्रम से कुंदन, तरारी से राहुल राय, और सासाराम से राहुल शामिल रहे।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल गठन के बाद इन युवाओं का अभिनंदन समारोह आयोजित करने की तैयारी है, जिससे उनके योगदान को सम्मानित किया जा सके।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083696
Users Today : 2
Users Yesterday : 28