गया क्लब में रौनियार समाज का भव्य प्रीतिभोज, नवदंपत्ति के सुखी जीवन की की गई कामना

गया। अखिल भारतीय रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष गोरी शंकर गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता के प्रथम सुपुत्र रिषभ के प्रीतिभोज समारोह का आयोजन गया क्लब में किया गया। इस अवसर पर वर रिषभ और वधू ज्योति रानी सानवी के नए जीवन की शुरुआत पर आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

जदयू महानगर अध्यक्ष सह वर्णवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजू वर्णवाल ने पहुंचकर नवदंपत्ति को शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नए जीवन की यह शुरुआत अपार खुशियाँ और मधुरता लेकर आए। वहीं तैलीक साहू समाज के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी संजू साव अपने पूरे परिवार के साथ समारोह में पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ईश्वर दोनों की जोड़ी को सुख, समृद्धि और सतत खुशियाँ प्रदान करें।

दिल्ली से आई रौनियार महिला समाज की पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी रिना रानी गुप्ता भी समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने राधा रानी का आशीर्वाद देते हुए कहा कि नवविवाहित जीवन में प्रेम, सौहार्द और सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों।

कार्यक्रम में रौनियार समाज के महासचिव अरुण कुमार गुप्ता, राहुल महाजन, राज कुमार गुप्ता (पाइप दुकान), ऋषभ कुमार, राजेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू जी, अशोक कुमार गुप्ता (बागेश्वरी), युवा उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय रौनियार दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष रोहित कुमार (नयी गोदाम मंदिर प्रबंधन समिति), आशिष आनंद, अमिताभ गुप्ता, बालमुकुंद गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महिला समिति गया की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, महासचिव रिना गुप्ता, रेनु रौनीयार, डोली गुप्ता समेत अनेक महिलाओं ने भी नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। सभी उपस्थित लोगों ने रिषभ एवं सानवी के सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081031
Users Today : 34
Users Yesterday : 55