विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का गया शहर में भव्य स्वागत

“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और बिहार विधानसभा की गरिमा का सम्मान है। आपने जो प्रेम, विश्वास और स्नेह दिया है, वह मेरे लिए शक्ति का स्रोत है।” – डॉ. प्रेम कुमार

गया/जहानाबाद। बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपने निर्वाचन के बाद तीन दिवसीय प्रवास पर पहली बार अपने गृह जिला जहानाबाद तथा कर्मभूमि गयाजी पहुँचे। इस दौरान भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, चंद्रवंशी समाज, अतिपिछड़ा वर्ग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

जहानाबाद परिसदन में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मखदुमपुर बाजार में व्यवसायियों ने सम्मान-अभिनंदन किया, वहीं बेलागंज में भी भाजपा-एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

गयाजी पहुँचने पर पूरे निर्धारित मार्ग में स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला लगातार जारी रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण व जयघोष के साथ अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
गया–पटना रोड (रामशिला मोड़) से शुरू हुई इस भव्य स्वागत यात्रा में तूतबाड़ी मोड़, दुखरनी मंदिर, टावर चौक – जहाँ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया – सहित कई प्रमुख स्थान शामिल रहे।

रमना रोड, पितामहेश्वर कोइरीबारी मोड़ पर लड्डू से तौल समारोह आयोजित किया गया। भगत सिंह चौक पर शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा चाँद चौराहा मोड़, समीर तकिया दुर्गा स्थान मोड़, गेवालबीघा रोड, खालिस पार्क, रामपुर रोड (दुर्गा मंदिर), आशा सिंह मोड़ होते हुए यात्रा का समापन गया सर्किट हाउस में किया गया।

अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और बिहार विधानसभा की गरिमा का सम्मान है। आपने जो प्रेम, विश्वास और स्नेह दिया है, वह मेरे लिए शक्ति का स्रोत है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मेरा संकल्प है कि सदन की मर्यादा, लोकतांत्रिक परंपराएँ और जनता की अपेक्षाएँ सर्वोपरि रहेंगी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मैं सबके लिए समान रूप से उपलब्ध रहूँगा और बिहार के विकास में अपनी पूरी निष्ठा से योगदान दूँगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि गयाजी और जहानाबाद की धरती ने उन्हें हमेशा ऊर्जा दी है, और यहाँ की जनता का विश्वास उनका सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है।
यह विशाल स्वागत यात्रा जनता द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के प्रति सम्मान, विश्वास और उनके नेतृत्व में आस्था को प्रदर्शित करती है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग

अधिवक्ता मुकेश शर्मा, पप्पू चंद्रवंशी, नीरज निश्चल, सुनील सिन्हा, विकास कुमार, वसंत परमार, पिंटू शर्मा, धीरू, मनीष कुमार सोनू, शंभू यादव, सूरज राणा, सागर सचदेवा, आदित्य वर्धन, राजनंदन गांधी, ऋषि लोहानी, अशोक कुमार गुप्ता, पममी सिंह, कृष्णा साहू, रौनक सेठ सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083666
Users Today : 0
Users Yesterday : 32