दाल–चावल के दामों में बड़ी राहत, खुदरा बाजार में ₹5 से ₹10 प्रति किलो तक की गिरावट

गोगरी (खगड़िया)। खुदरा बाजार में दाल और चावल के दामों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। हालिया भाव के अनुसार मसूर दाल, जो पहले ₹80 प्रति किलो बिक रही थी, अब घटकर ₹75 प्रति किलो हो गई है। इसी तरह चना दाल भी ₹80 से घटकर ₹75 प्रति किलो पर आ गई है। मटर दाल की कीमत ₹45 से ₹50 प्रति किलो के दायरे में चल रही है। इसके अलावा अन्य दालों के दामों में भी गिरावट देखी जा रही है।

चावल के खुदरा दामों में भी कमी आई है। पहले जो चावल ₹850 प्रति बोरी बिक रही थी, वह अब ₹800 प्रति बोरी उपलब्ध है। व्यापारियों के अनुसार आवक बढ़ने और मांग में स्थिरता के कारण कीमतों में यह नरमी आई है।

उपभोक्ताओं को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए गोगरी बाजार स्थित कृष्णा भंडार से संपर्क किया जा सकता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी करते समय ठगी से बचने और तय खुदरा दरों की जानकारी लेकर ही खरीद करने की अपील की गई है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083666
Users Today : 0
Users Yesterday : 32