खगड़िया जिले के गोगरी नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। 30 और 31 दिसंबर को से बाजार क्षेत्र तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा। दुकानदारों द्वारा दोबारा उसी जगह दुकानों को सजा लेने से आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

अभियान के दौरान जेसीबी से की गई कार्रवाई में कई जगह पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर पानी फैल गया। इसके चलते पूरा इलाका कीचड़मय हो गया है। पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में फिसलन और गड्ढों के कारण हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, तो उसका स्थायी लाभ आखिर क्या मिला? जिन दुकानों को हटाया गया था, वे फिर से पहले की तरह सज गई हैं। इससे प्रशासनिक कार्रवाई की गंभीरता और निरंतर निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अगर प्रशासन की ओर से सख्त निगरानी और पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह जाएंगे। लोगों की मांग है कि क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन को तुरंत दुरुस्त कराया जाए, सड़क की मरम्मत हो और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन फिर से एक्शन मोड में आएगा, या गोगरी की जनता यूं ही कीचड़, टूटे पाइप और अतिक्रमण के बीच जीने को मजबूर रहेगी।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 16
Users Yesterday : 42