Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar News: नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रमोद सिग्रीवाल ने दी बधाई

Bihar News, सारण। जलालपुर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद सिग्रीवाल ने दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

प्रमोद सिग्रीवाल ने बताया कि नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना देश के करोड़ों युवाओं के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा हैं और नितिन नवीन के नेतृत्व में युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी।

सिग्रीवाल ने इस नियुक्ति को बिहार के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि बिहार के किसी नेता को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करने का अवसर मिला है। इससे पूरे बिहार का मान बढ़ा है, नितिन नवीन एक कुशल संगठनकर्ता और ‘शिल्पकार’ के रूप में जाने जाते हैं, उनके मार्गदर्शन में भाजपा सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगी। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में गजब की उत्सुकता और ऊर्जा का संचार हुआ है, जो आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082073
Users Today : 6
Users Yesterday : 62