Khagaria News: बेलदौर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

एक कारोबारी के पास से एक लीटर देसी शराब बरामद, नशे में हंगामा कर रहे युवक को भी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Khagaria News, बेलदौर। बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने एक कारोबारी को एक लीटर देसी शराब के साथ शराब के नशे में गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य युवक को नशे की हालत में उत्पात मचाने के आरोप में पकड़ा गया।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नगर पंचायत बेलदौर निवासी उमेश शर्मा के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि उसे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान नगर पंचायत बेलदौर के गंगा पासवान के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। राजा कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहा था, जिसकी सूचना किसी स्थानीय व्यक्ति ने डायल 112 की पुलिस टीम को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083621
Users Today : 15
Users Yesterday : 28