भ्रष्टाचार के आरोप में अंचल अधिकारी पर गिरी गाज, तत्काल हटाने का आदेश

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शोकॉज व निलंबन की कार्रवाई के दिए निर्देश

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल,पटना — भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं के आरोपों को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने एक अंचल अधिकारी (सीओ) को तत्काल प्रभाव से उसके पद से हटाने का निर्देश दिया है।

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधान सचिव को निर्देशित किया है कि आरोपी अंचल अधिकारी को मौजूदा पद से हटाकर शोकॉज नोटिस जारी किया जाए तथा उसके विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही मंत्री ने मामले में संलिप्त पाए गए शाखा अधिकारी उमेश्वर कुमार सिंह एवं सहायक शाखा अधिकारी जितेंद्र कुमार को भी निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083659
Users Today : 25
Users Yesterday : 28