सुपौल में रातोंरात तीन ज्वेलरी शॉप में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

तकनीकी जांच व CCTV फुटेज से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सोना-चांदी के आभूषण बरामद

सुपौल — जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरबिट्टा बाजार में 26/27 जनवरी की रात एक साथ तीन ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की सनसनीखेज घटना का सुपौल पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सोना-चांदी के आभूषण एवं नकदी बरामद की है।

सुपौल के पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि थरबिट्टा बाजार स्थित सुबोध स्वर्णकार, छोटू स्वर्णकार एवं राजेश स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान, साथ ही सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप मो. मेहदी आलम और संजय दास उर्फ काले को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस की निशानदेही पर बरामद ज्वेलरी में 33.30 ग्राम सोना और लगभग 2.639 किलोग्राम चांदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी मो. मेहदी आलम का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके विरुद्ध अररिया, सुपौल और राघोपुर थानों में पूर्व से मामले दर्ज हैं।

एसपी सरथ आर.एस. ने कहा कि, “पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के कारण चोरी की घटना का सफल उद्भेदन संभव हुआ है। जिले में इस तरह के अपराधों पर सख्त नजर रखी जाएगी।”

इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में राहत का माहौल है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081663
Users Today : 6
Users Yesterday : 52