25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी रणवीर यादव गिरफ्तार

एसटीएफ व मानसी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हत्या व लूट सहित 34 संगीन मामले दर्ज

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया— जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रणवीर यादव को एसटीएफ पटना, डीआईयू पुलिस एवं मानसी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए खगड़िया सदर एएसपी मुकुल रंजन ने बताया कि फरार चल रहे अपराधी रणवीर यादव पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सैदपुर निवासी नुनुनारायण यादव का पुत्र है और लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी।

एएसपी मुकुल रंजन ने जानकारी दी कि रणवीर यादव मानसी थाना कांड संख्या 35/2025 में फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध जिले सहित अन्य थानों में हत्या, लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट समेत कुल 34 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अपराधी के आपराधिक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि

  • चौथम थाना में 14 मामले,
  • मानसी थाना में 11 मामले,
  • गोगरी थाना में 3 मामले,
  • सहरसा जिले के सलखुआ थाना में 2 मामले,
  • मोरकाही थाना में 3 मामले,
  • मुफस्सिल थाना में 1 मामला,
  • पसराहा थाना में 1 मामला दर्ज है।

एएसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य फरार सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस प्रशासन ने इस गिरफ्तारी को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है और कहा है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083621
Users Today : 15
Users Yesterday : 28