कुख्यात अपराधी निर्दोष यादव गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक नाकाम

सुपौल सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत की सख्त कार्रवाई, हथियार व कारतूस बरामद

सुपौल — जिले में अंतरजिला अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को सुपौल सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है और इलाके में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि निर्दोष यादव अपने साथियों के साथ ब्रह्मस्थान चौक के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश लिए और गश्ती दल के साथ नाकेबंदी व वाहन चेकिंग शुरू कराई।

चेकिंग के दौरान एक उजले रंग की टाटा नेक्सन कार और एक मोटरसाइकिल पुलिस नाकेबंदी को देखकर कुछ दूरी पर छोड़कर चार लोग फरार हो गए। पुलिस ने कार की विधिवत तलाशी ली तो पिछली सीट से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, निर्दोष यादव का आधार कार्ड तथा लल्टू कुमार के नाम से वाहन का आरसी बरामद हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए (पुलिस अधीक्षक, सुपौल) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि आरोपी सुपौल समेत कई जिलों में आतंक का पर्याय बन चुका था और लंबे समय से संगठित अपराध में सक्रिय था। उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी शरथ आर.एस. ने स्पष्ट कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जाएगी। संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि निर्दोष यादव जैसे अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083621
Users Today : 15
Users Yesterday : 28