बोकारो में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 हजार लीटर विदेशी शराब जब्त

बालीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख नकद और चार वाहन जब्त

बोकारो —  अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालीडीह थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब, नकद राशि और कई वाहनों को जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 2 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बालीडीह की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लोड कर उसे छोटे-छोटे वाहनों में अनलोड कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, जरीडीह अंचल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल ने जेनामोड़ फोरलेन चौक से आगे सुगर एंड स्पाइस होटल के पास एक गली में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ट्रक और अन्य वाहनों से कुल 433 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 4,000 लीटर बताई जा रही है। इसके साथ ही शराब की खरीद-बिक्री से जुड़े ₹8 लाख नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस ने इस कार्रवाई में

  • एक ट्रक (टाटा 1109),
  • एक महिंद्रा पिकअप,
  • एक हुंडई क्रेटा कार,
  • एक छोटा हाथी टेंपो
    को भी जब्त किया है।

इस मामले में बिनोद गोस्वामी, फुलेश्वर मांझी और दीपक कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी बिनोद गोस्वामी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि बालीडीह थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083621
Users Today : 15
Users Yesterday : 28