सिलीगुड़ी से अगवा युवक 24 घंटे में सुरक्षित बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

पांच लाख की फिरौती के लिए हुआ था अपहरण, पूर्व मुखिया फरार

बेतिया/पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण पुलिस ने सिलीगुड़ी से अगवा किए गए युवक को महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर गांव में छापेमारी कर युवक को मुक्त कराया। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद फरार बताया जा रहा है।

अगवा युवक की पहचान (25), पिता अब्दुल कलाम, निवासी बानुछापर वार्ड 29 के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे फरार पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद के घर से बरामद किया। छापेमारी के दौरान मनोज प्रसाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

कार से लाकर रखा गया था युवक

बानुछापर थानाध्यक्ष ने बताया कि आजाद आलम सिलीगुड़ी में आर्मी कैंटीन के लिए खाद्य सामग्री और कपड़ों की सप्लाई करता है और अपने भाई शेर मोहम्मद के साथ वहीं रहता था।
मंगलवार सुबह आरोपियों ने उसे हुंडई कार में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया। घटना को उसके भाई ने छत से देखा, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

मौका पाकर आजाद आलम ने फोन कर अपने पिता को सूचना दी, जिसके बाद बानुछापर थाना में आवेदन दिया गया और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

लोकेशन ट्रेस कर की गई कार्रवाई

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस की तकनीकी टीम ने आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की। जब लोकेशन बिहार की ओर बढ़ती दिखी, तो पुलिस ने लगातार निगरानी रखी। बगही बघम्बरपुर गांव पहुंचते ही घेराबंदी कर छापेमारी की गई और युवक को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।

पांच लाख रुपये की मांगी गई थी फिरौती

पुलिस जांच में सामने आया है कि अपहरण से एक दिन पहले आरोपियों ने युवक के पिता से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं देने पर अपहरण या हत्या की धमकी दी गई थी। पिता द्वारा इसे गंभीरता से न लेने पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में—

  • रजनीश पाठक (भरवलिया, मझौलिया)
  • अमित कुमार (बानुछापर)
  • मनीष कुमार
  • जयप्रकाश प्रसाद
  • मोहम्मद औरंगजेब
    को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मनीष, जयप्रकाश और औरंगजेब का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में बानुछापर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा जयशंकर दुबे, दारोगा रानी कुमारी समेत दोनों थानों की रिजर्व गार्ड टीम शामिल रही।

पुलिस ने बताया कि फरार पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083620
Users Today : 14
Users Yesterday : 28