बसंत पंचमी महोत्सव पर तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कार्यक्रम का शुभारंभ

हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह में कला प्रदर्शनी व सांस्कृतिक आयोजन, कलाकारों को मिल रहा मंच

गया जी — कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, जिला प्रशासन गया एवं बिहार कला मंच, पटना के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कार्यक्रम का आयोजन हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में किया गया है।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण) आदित्य कुमार पीयूष ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन से पूर्व जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुरभि बाला ने अतिथियों का मोमेंटो, शॉल एवं पौधा देकर स्वागत किया।

अपने संबोधन में अपर समाहर्ता ने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य के कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए इस तरह का आयोजन महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे कार्यक्रमों से कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनकी कला को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहचान मिलती है।

तीन दिवसीय इस आयोजन में पेंटिंग, फोटोग्राफी, मूर्तिकला एवं हस्तकला से जुड़े कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में कला प्रेमियों और आम नागरिकों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव, डीपीओ आईसीडीएस रश्मि वर्मा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुरभि बाला सहित कई ख्यातिप्राप्त कलाकार उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए जारी रहेंगे।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083794
Users Today : 2
Users Yesterday : 17