बेलदौर पुलिस ने अवैध देसी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

छापेमारी में 110 लीटर तैयार शराब बरामद, 500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट, एक गिरफ्तार

खगड़िया — बेलदौर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के बारुण गांव निवासी नीरो सिंह के पुत्र इंदल सिंह के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बारुण गांव स्थित एक बंसबिट्टी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध देसी शराब निर्माण का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 110 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। वहीं पुलिस ने करीब 500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083620
Users Today : 14
Users Yesterday : 28