राज्यपाल अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
पटना — बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मुख्यमंत्री अपने संबोधन के दौरान विपक्ष की लगातार टोका-टोकी से नाराज दिखे और उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अभी राजनीति में नए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने ही तेजस्वी यादव को राजनीति में अवसर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तेजस्वी इधर-उधर नहीं करते थे, लेकिन बाद में पैसा कमाने लगे। साथ ही उन्होंने वर्ष 2024 और 2025 के बजट में बिहार के लिए की गई घोषणाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और इससे सभी वर्गों को लाभ होगा। उन्होंने विधानसभा से राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करने का अनुरोध किया।
चर्चा के बाद विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, पटना
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 30
Users Yesterday : 28